जिस पर दौलत लुटाई, उसी गुलफाम ने मार दिया
इश्क में जान गंवा दी !
अदीला रहमान हैदराबाद से LLB की पढ़ाई कर रही थी. शहर के नामचीन कारोबारी और रईस की बेटी थी। परिवार नही जान पाया, बेटी को एक हिस्ट्रीशीटर से इश्क हो गया...नाम था गुलफाम।
अदीला गुलफाम का हर शौक पूरा करने के लिए खूब पैसा खर्च करती थी. दोनों ने चुपचाप से अप्रैल-2026 में निकाह भी कर रखा था। हाल ही में अदीला ने गुलफाम को एक थार खरीदकर दी थी। 25 जून को अदीला परीक्षा देने के लिए हैदराबाद निकली. गुलफाम उसे थार से एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था।
अदीला गायब हो गयी। उसका पता नही चला। कुछ दिन बाद परिवार ने गुलफाम और उसके भाई कुर्बान के खिलाफ बेटी को गायब करने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने गुलफाम को तलाशा तो वह रामपुर जेल में बंद मिला। पुलिस ने इन्ट्रोगेशन किया तो गुलफाम ने अदीला के कत्ल की कहानी बयां कर दी।
अदीला, गुलफाम के परिवार से उसे दूर रखना चाहती थी. गुलफाम का भाई कुर्बान भी हिस्ट्रीशीटर था। इसी बात को लेकर हैदराबाद जाते वक्त दोनों में विवाद-बहस हुई।
पुलिस के मुताबिक- अदीला ने इसी दौरान गुलफाम को चप्पल मार दी। बौखलाये गुलफाम ने अदीला को अपनी गन के नोंक पर लिया और उसे मार डाला. अदीला को गुलफाम उसी थार से रूड़की लेकर गया और वहां नहर के किनारे उसने उसकी लाश एक गड्डा करके दबा दी।
लाश को ठिकाने लगाने के बाद गुलफाम रामपुर पहुंचा और एक पुराने केस में कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया।
पुलिस ने अभी तक की जांच में अदीला रहमान के मर्डर की कहानी का खुलासा कर दिया है। अदालत में गुलफाम के रिमांड की मांग की गयी है। कोर्ट से रिमांड मिलने पर गुलफाम को मौका-ए-वारदात पर ले जाया जायेगा और अदीला की लाश बरामद कराई जायेगी।
📍मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
Discussion 0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Join the Conversation