13 साल की बच्ची से 30 लोगों ने किया रेप !
बलात्कार की हैवानियत !

13 साल की बच्ची से 30 लोगों ने किया रेप !

3 होटलों में 5 दिन तक हैवानियत !

A
Admin ksbist1966
July 20, 2026 · 1 min read

एक 13 साल की बच्ची से 5 दिनों तक 30 लोगों ने रेप किया ! राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक रिक्शा चालक ने 13 साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने एक होटेल वाले को बेच दिया ! इस होटेल वाले ने उसे कुछ ग्राहकों को बेचा। फिर ऐसा करते करते कुल तीन होटलों में 5 दिनों तक उसे कुल 30 लोगों को बेचा गया।

अचानक पुलिस रेड में जब वो मिली तो बदहवाश थी यानि कि उसकी मर्जी के बिना 30 लोगों ने एक 13 साल की मासूम के साथ रेप किया।

सोचिए, वो कितना गिड़गिड़ाई होगी। रोई होगी। एक के बाद एक अलग अलग होटलों में उसे जबरदस्ती डरा-धमका कर ले जाया गया होगा। सिर्फ चंद पैसों के लिए !

हवस की वो कैसी आग रही होगी कि एक 13 साल की बच्ची से जबरदस्ती करनेवालों को उसकी गिड़गिड़ाहट भी नहीं सुनाई दी होगी...इंसानी सभ्यता की ये सबसे शर्मनाक घटनाओं में से के घटना के रूप में दर्ज हो चुकी है !

जिस रिक्शे वाले पर उसने भरोसा किया, वही उसे होटल वाले को बेच आया! रूटीन जाँच में वो लड़की पकड़ में आई...सोचिए, अगर रूटीन जाँच नहीं हुई होती तो पता नहीं कहाँ और कितनी बार बेची जाती।

फिलहाल 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों तीन मंजिला होटेल बुलडोजर से दफन किए जा चुके हैं...बस! ये बाकि 16 लोग जल्द पकड़ें जाएं...उनके नाम चेहरे सामने आएं...उनके घर भी बुलडोजर चले...जल्द से जल्द फांसी हो...तो थोड़ा सुकुन आए...!

बच्ची के अनुसार वो हर किसी के आगे गिड़गिड़ाई...मम्मी-पापा को याद किया...लेकिन वो हवस की आग में मेरी चीख से खुश हो रहे थे...होटेलवाले मुझे जबरदस्ती एक से दूसरे होटल में भेज रहे थे।


A

Admin ksbist1966

Administrator account.



Discussion 0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Join the Conversation